जम्मू कश्मीर के लोगो की सुविधा के लिए हर दिन पाबंदियों को कम कर हालात बेहतर होने की प्रक्रिया में है। लाल चौक पर घंटाघपर के आसपास बैरिकेड का हटना भी बेहतर हो रहे हालात का संकेत है। टेलीफोन सेवाओं में बडी संख्या में राहत दी गई है. जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद राज्य में लगी पाबंदियां धीरे धीरे समाप्त हो रही हैं और हालात सामान्य हो गए हैं । जम्मू-कश्मीर प्रशासन की ओर से घाटी में टेलीफोन सुविधाएं बहाल की गयी हैं । श्रीनगर शहर के व्यावसायिक केंद्र लाल चौक पर घंटाघर के आसपास बैरिकेड मंगलवार को 15 दिन बाद हटा लिये गये। इस व्यावसायिक केन्द्र पर लोगों और वाहनों की आवाजाही की अनुमति दी गई। कुछ इलाकों में पाबंदियों में छूट दी गई जबकि कुछ अन्य में जारी रही । श्रीनगर के जिन इलाकों में शांति कायम रही वहां से पुलिस ने अवरोधक हटा दिए हैं। घाटी में बाजार खुले और सडकों पर गाडियों की रौनक रही ।
वाकथ्रू रमा
प्रशासन की तरफ से जरूरी सामनों को सभी को ग्राहकों तक पहुंचाने का इंतजाम किया जा रहा है । सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज पूर्ण रूप से बहाल
जम्मू-कश्मीर के स्कूलों में भी रौनक लौट चुकी है। कश्मीर के तमाम हिस्सों में सोमवार से ही स्कूल खुल गए हैं । बात श्रीनगर की करें तो तमाम स्कूलों में छात्रों की रौनक दिखायी दे रही है । स्कूल जाने वाले बच्चों को किसी तरह की परेशानी ना हो और किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके, इसके लिए सुरक्षाबल चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं । कॉलेजों में भी छात्र पहुंचने लगे हैं ।
वहीं फोनलाइन खुलने से लोगों को बडी राहत मिली है । डोडा में लोगों की मदद के लिए डिप्टी कमिश्नर के ऑफिस में लोगों के लिए टेलीकॉम सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी हैं जहां बडी संख्या में लोग फोन करने के लिए आ रहे हैं । इस पीसीओ पर आने वाले लोग अपने सगे संबंधियों से भी संपर्क कर रहे हैं ।
जम्मू कश्मीर पुलिस ने लोगों से अफवाह या दुर्भावनापूर्ण विषय-वस्तु फैलाने वाले किसी भी व्यक्ति के बारे में पुलिस नियंत्रण कक्ष पीसीआर को सूचना देने की अपील की है। पुलिस ने नागरिकों से इस तरह के लोगों के बारे में पीसीआर जम्मू टेलीफोन नंबर 0191-2542001, 2542000, 2560401, 2544581 और हेल्पलाइन नंबर 2560244 तथा 100 नंबर पर सूचना देने का अनुरोध किया है।
फिलहाल राज्य में हालात सामान्य हैं और आने वाले दिनों में स्थितियां पूरी तरह सामान्य होने की उम्मीद है ।

0 Comments